Claude हुआ डाउन..यूजर्स कर रहे शिकायत, हो रही ये दिक्कतें
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया के सबसे लोकप्रिय चैटबॉट्स में शुमार Claude में इस समय एक बड़ी तकनीकी समस्या हुई है। एआई स्टार्टअप एंथ्रोपिक (Anthropic) द्वारा विकसित इस चैटबॉट के अचानक काम करना बंद कर देने से भारत और अमेरिका समेत दुनिया भर के लाखों प्रोफेशनल्स, डेवलपर्स और आम यूज़र्स को भारी असुविधा हो रही है। वेब ब्राउजर से लेकर स्मार्टफोन ऐप तक, यूजर्स के प्रॉम्प्ट्स प्रोसेस नहीं हो रहे, और स्क्रीन पर एरर मैसेज दिखाई दे रहा है। सर्विस आउटेज ट्रैक करने वाले जाने माने प्लेटफॉर्म Downdetector के